देवरिया में आयोजित होगा भव्य मेकअप सेमिनार, 3 सितंबर को दिखेगा खास अंदाज़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देवरिया की खूबसूरत शाम इस बार और भी खास होने जा रही है, क्योंकि 3 सितंबर को शहर में आयोजित होने वाला “देवरिया करंट सेमिनार” मेकअप आर्टिस्ट्री की दुनिया में एक नया आयाम जोड़ने वाला है। इस सेमिनार में शहर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट अर्चना जायसवाल (ए.जे. मेकअप स्टूडियो एंड अकैडमी, देवरिया) अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

इस विशेष आयोजन की चीफ़ गेस्ट फेमस इन्फ्लुएंसर और मॉडर्न खुशी सिंह होंगी। वहीं, कार्यक्रम का सफल आयोजन रेशमा चौहान उर्फ रेशा जी द्वारा किया जा रहा है। मेकअप आर्टिस्ट अर्चना जायसवाल ने आयोजक रेशा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “उन्होंने मुझे इस मंच का हिस्सा बनने का अवसर दिया और देवरिया वासियों के सामने अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका दिया, जिसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद करती हूँ।”

इस अवसर पर अर्चना जायसवाल प्रतिभागियों को सिग्नेचर ब्राइडल मेकअप की बारीकियों को सिखाएंगी। यह सेमिनार मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े युवाओं और ब्यूटी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहद खास साबित होगा।

सेमिनार में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 सितंबर तय की गई है। इच्छुक प्रतिभागी जल्द से जल्द दिए गए संपर्क नंबरों पर कॉल करके अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।

अर्चना जायसवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस “देवरिया का बिगेस्ट सेमिनार” का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

44 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago