कार व बाइक की जोरदार टक्कर में तीन की मौत ,पांच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित पश्चिमी शिवालय पोखरा पेट्रोल पंप के पास बीती रात लगभग 09:30 बजे कार व बाइक के भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक युवक की हालत काफी गंभीर है।भीषण टक्कर में बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए।देर शाम घटना स्थल पर ही एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम विपिन पुत्र लालचंद 24 वर्ष निवासी संतकबीरनगर है जबकि दो युवक अरुण कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी मुंडेरवां संत कबीर नगर व मोनू पुत्र चिरकुट निवासी टोला रतनपुर बृजमनगंज की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बैजू पुत्र बुद्धिराम निवासी रतनपुर बृजमनगंज का चेहरे का एक हिस्सा गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण जिंदगी और मौत के बीच जिला अस्पताल गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रहा है। तीन अन्य सोनू पुत्र प्रहलाद, पन्ने पुत्र गणेश,चंदन पुत्र गंगाराम निवासी रतनपुर बृजमनगंज घायल है सबका इलाज चल रहा है।
. बीते दिन नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नं 9 छोटा रतनपुर हरिजन टोला निवासी सरवन के बहन की शादी मंगलम मैरेज हाल लेदवां चौराहे से हो रही थी।उसी शादी समारोह मे सम्मिलित गांव के पांच युवक मोनू, सोनू, चंदन, बैजू, पन्ने कार से लेदवां चौराहे से रतनपुर जा रहे थे। उसी शादी में दुल्हे का भांजा अरुण अपने दो दोस्तों के साथ बाईक से बृजमनगंज के रास्ते लेदवां मैरिज हाल पर जा रहा था कि पेट्रोल पंप के पास एक तरफ नाले की खुदाई एवं दूसरी तरफ ट्रैक्टर ट्राली के बीच बचाव में तेज रफ्तार बाइक को ठोकर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि समाने से आ रही तेज रफ्तार कार बचाते बचाते बिजली के खंभे से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज एंबुलेंस से भेजा जहां से गंभीर रूप से घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल सिद्धार्थ नगर के लिए रेफर कर दिया गया।घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया।घटना स्थल पर मृतक युवक के परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाही की गई।घटना में घायल मोनू पुत्र चिरकुट की मौत की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह रतनपुर परिजनों की सलाह से शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेजा गया।
इस इस हृदय विदारक घटना से रतनपुर टोले पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago