हर्ष फायरिंग में तीन घायल, असलहाधारी प्रधान फरार

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र टांडा-लोहरैया चौराहे पर आयी बारात में देर रात लगभग 12 बजे वैवाहिक समारोह में की गई। हर्ष फायरिंग में तीन लोगो घायल हो गए है। घटना के बाद में अफरा- तफरी मच गई। फ़ायरिंग में दो लोगो के मामूली सी चोट आई है। परंतु एक बराती गंभीर रूप से घायल गया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार रविवार को टाड़ा (लोहरैया) चौराहे पर रामसूरत के लड़की की शादी थी। जिले के है खुशरू कला (नन्दौर)से बारात आयी हुई थी। बरातियों द्वारा जलपान के उपरांत द्वारपूजा के लिए निकले बाराती नाचते-झूमते हुए लड़की के दरवाजे के पास पहुंचे ही थे कि बारात में आये हुए एक दोनाली बंदूकधारी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जो किसी गाँव का प्रधान बताया जा रहा हैl फ़ायरिंग में बाराती पक्ष के दो लोग व लोहरैया चौराहे के एक व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें से बाराती पक्ष के एक व्यक्ति को आनन- फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए और मौके से असलहाधारी फरार हो गया। किसी तरह से विवाह संम्पन्न हुआ।
घटना की जानकारी लोहरैया पुलिस को हुई तो लोहरैया पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सुबह लड़की पक्ष के घर पहुंच कर मामले बारे में जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

4 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

4 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

4 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

4 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

4 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 hours ago