कब्जे से कुल 1 किलो 400 ग्राम अवैध मारफीन बरामद
बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ जयेन्द्र नाथ अस्थाना के पर्यवेक्षण में मंगलवार 20.02.2024 को थाना सुबेहा पुलिस टीम को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा 03 मादक पदार्थ तस्करों हसीब बाबा पुत्र बसीर निवासी किला वार्ड कस्बा व थाना इन्हौना जनपद अमेठी, मासूक पुत्र रसीद निवासी इसौली थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर , प्रकाश रावत पुत्र स्व0 छविनाथ निवासी बगिया मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को चौपला पुल ग्राम मंगौवा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1 किलो 400 ग्राम अवैध मारफीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 01 करोड़ 40 लाख रूपये), चोरी की 01 जोड़ी पायल सफेद धातु (मु0अ0सं0 439/2023 धारा 457/380 भादवि थाना हैदरगढ़ से सम्बन्धित) व 01 अदद मोटर साइकिल UP 41 AE 6004 बरामद कर थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0 50/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो मादक पदार्थ तस्करी व चोरी तथा गौ तस्करी की घटनाएं कारित करता है। अभियुक्त मासूक उर्फ मासूम के विरुद्ध थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग व अभियुक्त हसीब बाबा उपरोक्त के विरुद्ध थाना सुबेहा पर गैंगस्टर एक्ट व गौ हत्या के अभियोग सहित अन्य अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त प्रकाश रावत मु0अ0सं0 439/2023 धारा 457/380 भादवि थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में भी वांछित था। अभियुक्तगण धनोपार्जन हेतु जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं। थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा बरामद मारफीन के सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है एवं घटना में अन्य व्यक्तियों के संलिप्तता की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…