एसडीएम व तहसीलदार ने परिजनों की दी सांत्वना
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील पयागपुर अन्तर्गत ग्राम सुजान डीह दाखिला बरा निजाम तहसील पयागपुर जनपद बहराइच निवासी तीन बच्चों जैनुल आबदीन पुत्र दीन मोहम्मद उम्र लगभग दस वर्ष, दस्तगीर पुत्र सलमान उम्र लगभग नौ वर्ष व मोहम्मद आलम पुत्र सलमान उम्र लगभग सात वर्ष की ग्राम के समीप नहर पटरी के किनारे पानी के खढ्ढे (खन्ती) में डूबकर मृत्यु हो गयी। परिजन तीनों बच्चों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विश्वेश्वरगंज लेकर पहुचे जहां डाक्टरों द्वारा परीक्षणोंपरान्त उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी, पयागपुर द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित स्थल पर तत्काल पहुँच कर परिजनों को सात्वनां देते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना दैवीय आपदा अन्तर्गत आच्छादित है, परिजनों को अहैतुुक सहायता दिये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बर्द्धमान (राष्ट्र की परम्परा)पश्चिम बंगाल के कटवा रेलवे स्टेशन पर तड़के एक पैसेंजर ट्रेन के…
सरायकेला/खरसावा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)युवक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां शासन गांव में…
🚨 बिहार के 41 टोल प्लाजा पर e-Detection System पूरी तरह लागू, अब सेकंडों में…
🔥 धनबाद स्टील गेट सब्जी मार्केट में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें स्वाहा, लाखों का…
महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव-पार्वती विवाह, चतुष्प्रहर पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब…
देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष मॉर्निंग वॉकर चेकिंग…