देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले के तीन रक्तवीरों को आगामी 22 मार्च 2026 को आगरा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में “प्रदेश सेवारत्न 2026” अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा।
सम्मानित होने वालों में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी “यूथ ब्रिगेड” के संस्थापक सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, देवरिया में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ त्रिपाठी तथा डॉ. अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी बैतालपुर के प्रबंधक रजनीश पटेल शामिल हैं।
विशेष बात यह है कि ये तीनों रक्तवीर स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी “यूथ ब्रिगेड” के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और अपने प्रयासों से जिले में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
रक्त की कमी और नशे की वजह से किसी की जान न जाए, इसी उद्देश्य के साथ तीनों रक्तवीर “नशा नहीं, रक्तदान करें” के संदेश के साथ मिलकर अब तक 856 यूनिट रक्तदान कराकर हजारों लोगों की जान बचाने में योगदान दे चुके हैं।
व्यक्तिगत रक्तदान की बात करें तो सन्तोष मद्धेशिया 25 बार, सौरभ त्रिपाठी 18 बार और रजनीश पटेल 8 बार रक्तदान कर चुके हैं। तीनों रक्तवीर स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर जिले में “रक्तक्रांति” लाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।
रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन तीनों को विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर पहले भी सम्मानित किया जा चुका है। आज ये तीनों रक्तवीर जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…
एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…