हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर हाजिरी दी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कर्मियों के साथ ही इलाकाई लोगों के आस्था का प्रतीक सिकन्दरपुर थाना भवन में स्थित शहीद साहब के सालाना उर्स पाक के मौके पर हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने उन के मजार शरीफ पर हाजिरी दी।फतेहा पढ़ी और समाज में हमेशा अमनो अमान व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। हाजिरी देने वालों में महिला व पुरुष जायरीन दोनों थे। उर्स पाक का आगाज शनिवार की शाम 5 बजे कुल चादरपोशी और गागर भराई के रस्म अदायगी के साथ हुआ।तत्पश्चात जायरीन के मजार पाक पर हाजिरी देने,फतेहा पढ़ने और मन्नतें मानने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह मध्य रात तक चलता रहा।इस दौरान मजार पर आने वाले अकीदतमंदों का स्वागत मजावर मुस्तफा शाह के साथ ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व मौजूद स्टाफ द्वारा किया गया।उर्स के मौका पर जायरीन के सुविधार्थ थाना स्टाफ की तरफ से रोशनी व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।साथ ही शर्बत व अन्य तबर्रुक़ात जायरीन में तकसीम किया गया। उर्सपाक पर मज़ार शरीफ पर फातेहा देने वाले प्रमुख लोगों में मसूरी नेता,मोहन अहमद,मुश्ताक अहमद पत्रकार, मो.आसिफ अंसारी पत्रकार,मेराज खान,दानिश खान,शमीम बारबर,परवेज आलम,जाबिर हाफिजी, रमजान हाफिजी, लड्डन खान, रेयाज खां, एजाज खान, सद्दाम कुरैशी,अनवार अहमद,सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

14 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

1 hour ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

1 hour ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

2 hours ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

2 hours ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

2 hours ago