विधिक सेवा दिवस का यही है नारा कोई भी व्यक्ति आर्थिक रूप से न्याय प्राप्त करने से न हो बेसहारा-स्त्र न्यायाधीश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद देवरिया ब्लाक पथरदेवा के सभागार में, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के द्वारा विधिक अधिकारों के बारें में बताया। उन्होने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 39ए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रतिमान के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि “समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता” की संवैधानिक दृष्टि एक ऐसे राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, जहां लाखों लोग घोर गरीबी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार होने भर से कोई देश महान नहीं हो जाता। लोगों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए और उन्हें उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उचित कानूनी सहायता दी जाए, तो एक आम आदमी सम्मान जनक जीवन जी सकता है। विधिक सेवा दिवस का उदेद्श्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वचिंत न हो न्याय चला निर्धन के द्वार न्याय सबके लिए के तर्ज पर, कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम और वादियों के अधिकार के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारें में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता हैं। न्यायाधीश के द्वारा जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, महाविद्याालयों, चिकित्सालयों पर सम्बन्धित कों मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए, निर्देशित किया तथा संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक प्रसार के महत्व पर बल दिया गया। प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने कहा कि निचले स्तर पर मौजूद न्यायपालिका की ओर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच और आम आदमी के बीच की सेतु को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक मजबूत न्यायपालिका का होना जरूरी है। उक्त अवसर पर समस्त तहसील विधिक सेवा समितियों में भी जागरूकता रैली का आयोजन कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, चीफ डिफेंस काउंसिल दीपक त्रिपाठी, डिप्टी डिफेंस काउंसिल ओम प्रकाश तिवारी, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल रामजनम राजभर, ए0पी0ओ रवि सिंह व आमजनमानस उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

59 seconds ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

14 minutes ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

28 minutes ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

3 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

3 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

3 hours ago