राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरी चयन सूची जारी, 5 अगस्त तक कराएं दाखिला

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में तीसरी चयन सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी नोडल प्रधानाचार्य श्री मान सिंह भारती ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज (लखनऊ) द्वारा तीसरी सूची 1 अगस्त को संस्थान को प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था और तीसरी चयन सूची में जिनका चयन हुआ है, वे संबंधित आईटीआई संस्थानों—राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर, महिला आईटीआई, एत्मादपुर, फतेहाबाद, बाह तथा खेरागढ़ में दिनांक 31 जुलाई 2025 से 05 अगस्त 2025 तक उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। नियत समयावधि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की कि वे संबंधित संस्थान में समय से पहुंचकर आवश्यक प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि भविष्य में कोई असुविधा न हो।

rkpnews@somnath

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

10 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

11 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

12 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

12 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

12 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

12 hours ago