सात छतों को फाँद दूसरे मंजिल पर चोरी में हुए कामयाब चोर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तुर्कपट्टी।थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।लगातार हुई चोरी की घटनाओं के क्रम में शुक्रवार की रात चोरों का अगला निशाना ग्राम महुअवा कारखाना रहा, जहाँ एक ही कतार में निर्मित सात छतों को फाँदकर दूसरी मंजिल पर लगे लोहे के फाटक को खोलकर चोरी करने में कामयाब हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार खरदर पुल के दक्षिण तरफ स्थित ग्राम महुअवा कारखाना के हुल्ली का टोला निवासी सलाउद्दीन व सोनू पुत्रगण स्व0 अनवर अली रोज का भाँति खाना खाकर सो रहे थे।रात करीब ग्यारह बजे सलाउद्दीन जब दूसरी मंजिल की छत की तरफ किसी कार्य से गया तो सीढ़ियों पर फेंका गया खुला अटैची व सिलाई मशीन देखकर चौंक गया।उसके बाद छत की तरफ गया तो लोहे का फाटक खुला देखा तथा कुण्डी को तोड़ने का प्रयास किया गया था,सलाउद्दीन के शोर मचाने पर परिजन तथा पड़ोसी जब मौके पर पहुँचे जहाँ आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखा गया सोने का एक मंगलसूत्र,एक झुमका,एक कंगन,एक नथिया,एक पाजेब, बिछुआ,एक चाँदी की चोटी सहित दस हजार रुपये नगद गायब मिले।दो बक्सों तथा एक अटैची का ताला टूटा मिला तथा कपड़े सहित अन्य सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।यहाँ तक कि बगल में पड़े दीवान बेड तक को खंगाला गया था।सूचना पर पहुँची तुर्कपट्टी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस का बयान बना क्षेत्र में चर्चा का विषय
सूचना पर एसओ तुर्कपट्टी संजय कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी तथा महिलाओं का बयान लेने लगे।साथ ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी परिवार के अन्य सदस्यों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ कर रहे थे कि, इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने कहा कि,,,,,अपने सामान की रक्षा खुद नहीं कर सकते? सब कुछ पुलिस के ही भरोसे ही छोड़ रखा है?यह सुनते ही आसपास खड़े लोग भौंचक्के रह गये।सिपाही का उक्त कथन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।दबी जुबान गाँव वालों का कहना था कि लगातार हो रही चोरी तथा उनका अनावरण करने में नाकाम पुलिस अपनी खीझ अब पीड़ितों पर ही निकाल रही हैं।

चोरों के दुस्साहस की खूब हो रही चर्चा

आम तौर पर चोर किसी भी गाँव में किनारे स्थित घर को अपना निशाना बनाते हैं लेकिन सलाउद्दीन व सोनू का घर बीच गाँव में है।इसके बावजूद चोर मस्जिद के एक दीवार के सहारे गुम्बद पर चढ़े और फिर छह अन्य छतों से होते हुए घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने।
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय का बयान-पुलिस की कई टीमों का गठन करके मामलों की तफ्सीस की जा रही है।मैं स्वयं घटनाओं को लेकर सक्रिय हूँ।पीआरवी को भी और सक्रिय किया गया है।शीघ्र ही अपेक्षित परिणाम देखने को मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

5 minutes ago

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

8 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

19 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

20 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

21 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago