मगहरा चौराहे पर हुई वारदात, लाखों की चोरी
सलेमपुर/देवरिया।
खुखुन्दू थाना क्षेत्र अंतर्गत मगहरा चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए देर रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर काटकर ताला तोड़ा और अंदर घुसकर कैश काउंटर में रखा नगद पैसा व शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया।
सी सी टी वी कैमरे में कैद हुई घटना के अनुसार, चोरों ने दुकान से करीब 24 हजार रुपये मूल्य की महंगी अंग्रेजी शराब की दो पेटियां और लाखों रुपये नगद चोरी कर ली। दुकान रिंकी सिंह पत्नी धीरज सिंह के नाम से संचालित होती है। पीड़िता ने बताया कि सुबह जब कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा पाया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
इस संबंध में खुखुन्दू थाने के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, प्रकरण की जांच जारी है।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…