हायरे चोरों की सिनाजोरी सेंध काटकर नकदी साहित लाखों ज़ेवर कर ले गए चोरी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए उस समय भयंकर चोरी कर लिया जब क्षेत्र मे पुलिस पहरा दे रही थी ।
सूत्रों के अनुसार कानून् व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रति दिन क्षेत्र मे दिन व रात में पुलिस भ्रमण करती रहती है, फ़िरभी ऐसे हालात मे अगर चोरी होजाये तो यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।बताया जाता है कि इसी कड़ी मे उपरोक्त थाना क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे नकब लगाकर दस हजार नगद सहित आधा दर्जन चांदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिया ।
जानकारी के अनुसार महराजगंज राजेसुल्तानपुर रोड पर स्थित उक्त गांव में रोड के किनारे गोविंद राजभर का मकान है । घटना की रात गृहस्वामी परिवार के सदस्यों के साथ घर के बरामदे में सोया था तथा महिलाएं मकान के अगले भाग में स्थित कमरों में सोयी थीं । घर के पिछले हिस्से में ईट की दीवार पर एस्बेस्टस रखा हुआ है, जिसमें घटना के वक्त कोई मौजूद नहीं था । चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में एक जगह पर नकब लगाना शुरू किया तो वहां सफलता नहीं मिली तो दूसरे स्थान पर नकब लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए और कमरे में मौजूद सूटकेस, बॉक्स को सिवान में ले जाकर उसे तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान लेकर गायब हो गए । सुबह लगभग 6 बजे घर की महिलाएं जब उठीं तो कमरे में आ रहे प्रकाश को देखकर अवाक रह गई । पीड़ित परिवार के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 को दिया जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही में जुट गई । जनपद मुख्यालय से चोरी का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड भी भेजा गया किंतु कुछ दूर तक जाकर लौट आया और सफलता नहीं मिली । इस संबंध में गृह स्वामी की पत्नी सुनीता द्वारा स्थानीय पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है । पुलिस छानबीन में जुटी है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

9 minutes ago

गुरू आज्ञा ईश वरदान

माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…

13 minutes ago

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा और नेतृत्व भावना विकसित करने का आह्वान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

16 minutes ago

दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर महराजगंज में ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति

प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…

31 minutes ago

सिसवा मुंशी चौराहे पर दिनदहाड़े युवक पर लाठी-डंडों से हमला

दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…

47 minutes ago

दुष्टों के संहार के साथ प्रभु श्रीराम ने किया था मर्यादा स्थापित

अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…

50 minutes ago