पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो-पत्रकार एसोसिएशन

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें सरकार-प्रदीप चौरसिया

पत्रकारों के सम्मान के साथ समझौता नहीं सत्य प्रकाश पाण्डेय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक सलेमपुर तहसील सभागार में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार भारती और संचालन प्रदीप कुमार मौर्य ने किया। बैठक में वर्ष 2024 के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों ने आवाज उठाई। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए पत्रकारों की आवाज सदन में जोरदार तरीके से उठाने के लिए सपा के राज्यसभा सदस्य आशुतोष सिन्हा को बधाई दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नही करता है,और पत्रकार हितों के लिए संगठन हमेशा तैयार रहता है ।
उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार एसोसिएशन अपने संघर्षों के बलबूते अपनी पहचान बनाई है। संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है,जिसके कारण संगठन में पारदर्शिता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन एक मजबूत संगठन बनकर उभरा है, उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए संगठन हर लड़ाई के लिए तैयार है। बैठक को सम्बोधित करते हुऐ राष्ट्रीय महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों का मजबूत संगठन है, जो पत्रकार हितों के लिए सदैव तैयार रहता है।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की आवाज मजबूती से संगठन ने उठाया है,जिसका परिणाम है कि सपा के राज्य सभा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने सदन में उठाया, जो संगठन की उपलब्धि है। प्रदेश महामंत्री राम विलास प्रजापति ने संगठन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुऐ कहा कि पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों का मजबूत संगठन है। इस संगठन से पत्रकारों को काफी उम्मीदें है जिस पर संगठन कार्य कर रहा है ।बैठक को जिलाध्यक्ष दिलीप भारती, सुनील यादव, सुभाष मिश्र, फैज इनाम खां, गजानंद मौर्य,चन्द्र प्रकाश शुक्ल,बंधन प्रसाद आदि ने सम्बोधित किया।
संगठन के विस्तार में देवरिया जनपद के लिए शशांक भूषण मिश्र जिला उपाध्यक्ष ,गंगेश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी ,प्रवीण गुप्ता उपाध्यक्ष सलेमपुर तहसील, मीनाक्षी कौशल मंत्री सलेमपुर तहसील, सुंदरम मिश्रा जिला संगठन मंत्री, रत्नेश चौरसिया संयुक्त मंत्री गोरखपुर मंडल, बेचू प्रसाद मंडल प्रवक्ता गोरखपुर ,राधाकांत पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलेमपुर तहसील इकाई, अरुण मिश्रा मंत्री तहसील इकाई बरहज, अभय पांडेय संयुक्त मंत्री जिला देवरिया ,गोविंद मिश्रा जिला उपाध्यक्ष ,अतीक अहमद संगठन मंत्री तहसील सलेमपुर, शब्बीर भाई संयुक्त मंत्री सलेमपुर तहसील इकाई बनाए गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

1 hour ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

2 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

2 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

2 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

3 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

3 hours ago