चोरो ने उड़ाया मंदिर से मुकुट औऱ बिदिया मामला पहुँचा पुलिस के पास

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहां रसीदपुर गांव में दुर्गा मंदिर से चोरों ने दीपावली की पूर्व रात्रि को मन्दिर के दो तालों को तोड़कर दुर्गा प्रतिमा पर पहनाये गए चांदी के मुकुट और सोने की बिंदिया चुरा ले गए। सुबह लोगों ने देखा तो मंदिर का गेट खुला हुआ था ताला टूटा हुआ मिला। दुर्गा मां की प्रतिमा पर पहनाये गए मुकुट और सोने की बिंदिया नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था चोरी के पहले चांदी के मुकुट और सोने की बिंदिया से सजी मां दुर्गा की प्रतिमा क्षेत्र के कुशहां रसीदपुर गांव में मां दुर्गा का मंदिर है। जिसमें भक्तों द्वारा दुर्गा जी की प्रतिमा पर चांदी की मुकुट और माथे पर सोने की बिंदिया पहनाई गयी थी। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने गेट पर ताले के अलावे अंदर भी सीसे से पैक कराकर लॉक लगवाया था। हर दिन की तरह पूजा करने के बाद गेट का ताला बन्द कर सोने चले गए। सुबह जब लोग मंदिर की तरफ गए तो देखा कि मंदिर का गेट खुला हुआ था। शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग भी पहुँच गए। देखा तो गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सीसे का लॉक भी खुला था। मंदिर के अंदर मां की प्रतिमा से मुकुट और माथे की बिंदिया गायब थी। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

41 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

43 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

47 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

2 hours ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago