महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित आजीविका निर्माण कार्यक्रम के तहत जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के बेहतर विपणन व उनके प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा।
परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने बताया कि
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रयास से फ्लिपकार्ट के मुख्य कारपोरेट अधिकारी रजनीश कुमार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटली सक्षम बनने और अपने उत्पादों के बेहतर मार्केटिंग के विषय मे बहुमूल्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री व मार्केटिंग हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑनलाइन प्लेटफॉर्मो जैसे फ्लिपकार्ट आदि के इस्तेमाल के विषय मे भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट द्वारा समूह की महिलाओं के उत्पादों विशेषकर महराज ब्रांड के तहत बनने वाले उत्पादों की बिक्री अपने प्लेटफॉर्म से 03 महीने तक निःशुल्क करने की सुविधा भी दी जाएगी।
परियोजना निदेशक ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना और उनकी बिक्री को बढ़ाना है। इससे जनपद में आजीविका निर्माण में नए अवसर सृजित होंगे और महिलाओं का सशक्तिकरण भी होगा।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सभी विधायकगण उपस्थित रहेंगे।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…