बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में चल रही हड़ताल का असर मंगलवार को पेट्रोल टंकियों पर भी देखने को मिला जहां पेट्रोल की कमी बाइक में न हो इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी,पहले पेट्रोल लेने को लेकर लोगों में बहस करते भी नजर आयें सभी को लिमिट में ही पेट्रोल दिया जा रहा है।
केन्द्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए नया नियम बनाया गया है जिसका सभी विरोध कर रहे हैं विरोध लंबा चलने की संभावना दिख रही है, ऐसे में मालवाहक वाहन भी नहीं चल रहे हैं। रोजमर्रा का काम न प्रभावित हो इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पम्प पहुंच रहे हैं। लेकिन इन लोगों को मन मुताबिक पेट्रोल नहीं मिल रहा है,कर्मचारियों की ओर से लिमिट में पेट्रोल दिया जा रहा है।मंगलवार को शहर के पानी टंकी, तिकोनी बाग, डिगिहा समेत अन्य स्थानों पर पेट्रोल लेने के लिए काफी भीड़ दिखीं ,लोग अपने बाइक में पहले पेट्रोल भवर वाने को लेकर आतुर दिखे और लोगों के बीच पहले पेट्रोल लेने को लेकर हाय तौबा मचने के साथ तू तू मैं भी हुई। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है सभी को पेट्रोल पम्प पर आसानी से तेल मिल रहा है।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…