शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नूरपुर तासौरा में तहसील परिसर लेखपालों के लिए सरकारी आवास बना हुआ है। शनिवार की रात लेखपाल के लिए बनाए गए आवास में लेखपाल पीयूष यादव पुत्र शिव सिंह 33 वर्ष निवासी बिलग्राम जिला हरदोई का शव मिला। जिससे तहसील में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पीयूष कुमार इससे पहले पुवायां तहसील में तैनात थे और चार महीने पहले कलान आए थे। बताया जाता है कि लेखपाल शराब पीने के आदी थे।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष उग्रसेन ने बताया लेखपाल पीयूष यादव शुक्रवार को तहसील परिसर में पीछे बने आवास में आए थे। लोगों ने कई बार फोन लगाया परंतु फोन रिसीव नहीं हुआ। तब लोगों को शक हुआ तो दरवाजा खुलवाया गया। परंतु दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद इसकी सूचना उप जिलाधिकारी को दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो उसके अंदर लेखपाल का शव मिला। मौत कैसे हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही स्थिति क्लियर होगी की मौत हार्ट अटैक से हुई या अधिक शराब के सेवन से हुई। मृतक आवास में अकेले ही रहता था।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…