विंध्यवासिनी पार्क के पास अजगर दिखने से मचा हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के समीप स्थित विंध्यवासिनी पार्क क्षेत्र में मंगलवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीर देवेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह टहलते समय उन्होंने झाड़ियों के पास अजगर को देखा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे वह सहमा हुआ नजर आ रहा है और धीरे-धीरे सरकते हुए इधर-उधर जाने की कोशिश कर रहा है। स्थिति को देखते हुए लोगों में डर का माहौल है, वहीं कुछ लोग अजगर को मोबाइल कैमरे में कैद करने में जुटे हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग को मौके पर बुलाया गया है। वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी कराई जाए, ताकि ऐसे वन्य जीव दोबारा आबादी वाले इलाके में न पहुंचे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

4 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

4 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

5 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

9 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

9 hours ago