मृतक आश्रित नियुक्ति में हो गया खेल

बे अवलाद का अवलाद बन ले ली नौकरी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज तहसील में मृतक आश्रित संग्रह अमीन चपरासी के पद पर नियुक्ति में खेल हो गया । जानकारी के अनुसार बरहज तहसील में संग्रह अमीन पद पर तैनात छेदी यादव की मृत्यु 2022 में हो गई इनकी अपनी कोई संतान नहीं थी । जिसका फायदा उठा शैलेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी थाना भलुवानी ने तहसील में तैनात कुछ कर्मचारियों के मिली भगत से योजना बना फर्जी निवास प्रमाण पत्र गोदनामा आदि तस्तावेज तैयार किया । और लोक सभा चुनाव के बीच जब अचार संहिता लागू था इसी दौरान संग्रह अमीन चपरासी पर अपनी नियुक्ति करा ली ।इस पूरे प्रकरण में नियुक्ति के समय तैनात कई अधिकारी और कर्मचारियों के मिली भगत से इस पूरे खेल के होने की चर्चा है ।इस नियुक्ति की सूचना जब इनके गांव कुछ लोगो को हुई तो उन्होंने इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग को उच्च अधिकारी ने जांच का आदेश दिया जिसमे तीन सदस्यीय टीम गठित हुई । जांच शुरू तो परत दर परत नियुक्ति के खेल से पर्दा उठने लगा आनन फानन में अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई 10 सितंबर 2024 को अपराध संख्या 258/2024 धारा 340(2),338,336(3),319(2),318(4) में अभियोग पंजीकृत किया गया ।जब जांच आगे बढ़ी तो शैक्षिक प्रमाण पत्र भी गलत साबित हो गया और वही से नियुक्ति करता सक्षम अधिकारी व माध्यमों को बचाने का खेल शुरू हो गया और सितंबर 2024 में फर्जी नियुक्ति पाए युवक व प्राथमिकी दर्ज अन्य व अज्ञात लोग सरेआम पारदर्शी सरकार को ठेंगा दिखा रहे है वही सक्षम नियुक्ति अधिकारी घी से मक्खी के जैसे निकल कर जांच पर सवाल उठा रहे है ।
यदि ऐसे कारनामों पर रोक लगाने के लिए सरकार व प्रशासन का कड़ा रुख नहीं होगा तो ऐसे खेल जारी रहेंगे आज ही जब इस खबर को लिखते समय सक्षम अधिकारी उपजिलधिकारी के फोन पर उनका वर्जन लेने के लिए संपर्क किया गया तो फोन नही उठा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

29 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

31 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

35 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

1 hour ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago