पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नादोली में बुधवार को ज़मीनी विवाद और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से लैस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इलाज के लिए भिजवाया।

गुरुवार को उपनिरीक्षक जग नारायण की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पहले पक्ष से लालती देवी, शिव कुमार, तारा, चंदा, कंचन और शिपु शामिल हैं, वहीं दूसरे पक्ष से राकेश यादव, लल्लन यादव, अनिल यादव, कमला देवी, प्रिंस यादव, बेबी देवी और रिंकू देवी के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं।

इन सभी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कार्यवाहक प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

2 minutes ago

औरैया में गौवंशों की देखभाल पर उठे सवाल, ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में औरैया गौशाला निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी…

15 minutes ago

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0: मऊ में रोजगार मेले से 21 को मिला सहारा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के…

23 minutes ago

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को…

38 minutes ago

आरबीआई वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत केवाईसी जागरूकता अभियान तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के…

51 minutes ago

स्टे के बाद भी निर्माण, धमकी और कब्जा—देवरिया भूमि विवाद ने खोले प्रशासनिक पोल

🔴 देवरिया भूमि विवाद: सिविल कोर्ट के स्टेटस क्वो आदेश की अवहेलना, अवैध निर्माण और…

2 hours ago