Categories: Uncategorized

नेत्रदान से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं-रक्तदानी लक्ष्मी सिंह

झज्जर/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा मेडी जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली में सातवाँ नेत्रदान जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुधराना गांव की रक्तदानी लक्ष्मी सिंह ने इस मौके पर कहा कि हमें सभी को नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए, जिससे किसी दृष्टीबाधित व्यक्ति का जीवन उजाले से भर जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र यादव डायरेक्टर मेडी जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली ने की। विशेष अतिथि के तौर पर 14 बार रक्तदान कर चुके हरियाणवी लोक गायक अजीत कुमार रगीला थे। विशेष अतिथि ने कहा कि नेत्रदान महादान है, नेत्रदान करें और दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाएं I
इस नेत्रदान जागरूकता शिविर कार्यक्रम के अवसर पर किसी के जीवन में रौशनी लाने से बेहतर कोई दूसरा काम नहीं है को ध्यान में रखते हुए कोसली गांव निवासी राकेश कुमार यादव, हरियाणा राज्य परिवहन में कार्यरत, दडोली गांव से रक्तदानी प्रवीण कुमार, ममता यादव कोसली और वंदना यादव भाकली, 34 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भोरिय कोसली व रक्तदानी मास्टर रोहित यादव कोसली आदि ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरें।
इस अवसर पर नेत्रदान संकल्प पत्र भर चुके व सामाजिक कार्यों में अग्रणी शिक्षक डॉ महावीर सिंह कोसली व नेत्रदान संकल्प पत्र भर चुके मंजीत सिंह, हँस बैग हाउस कोसली ने अपने विचार साझा किया । डॉ. महावीर सिंह व मंजीत सिंह ने बताया कि नेत्रदान से लोगों के जीवन का अंधेरा दूर किया जहा सकता है।
20 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरने वाले सभी बुद्धिजीवियों का आभार व्यक्त किया । युद्धवीर सिंह लांबा ने कहा कि नेत्रदान एक पुण्य का काम हैं, क्योंकि इस दान से आप और हम किसी की जिंदगी में उजाला ला सकते हैं। युद्धवीर सिंह लांबा ने कहा कि विश्व के दृष्टिबाधित लोगों की एक बड़ी आबादी हमारे देश में रहती है। यह चिंता का विषय है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

3 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

3 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

8 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

8 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

8 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

9 hours ago