रुद्राभिषेक में हवन का मिलता है विशेष लाभ ,भक्त अवश्य करें हवन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के मंगराइच स्थित जयराम ब्रम्ह स्थान पर आयोजित पांच दिवसीय शिवपुराण कथा एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में आचार्य अजय शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाते हुए बताया कि श्रावण त्रयोदशी तिथि के दिन व श्रावण मास में महामृत्युंजय मंत्र जप व रुद्राभिषेक कराना बहुत ही पुण्यदायी फल देने वाला होता है।जो भक्त पूरे मनोयोग से रुद्राभिषेक के पश्चात हवन कराता है वह कई गुणा पुण्य प्राप्त कर रोग, व्याधि व कष्टों से मुक्ति पा जाता है।अगर शहद, घी व दूध मिश्रण कर दूर्वा से हवन करते हैं तो आप की आयु बढ़ती है, मन शांति के लिएतिल से हवन,दरिद्रता दूर करने के लिए घी, दूध व कमल से हवन करें तो आपके घर मे धन व समृद्धि की वृद्धि होती है, अगर आप बिल्व पत्र से हवन कुंड में हवन करते हैं तो आपको दुश्मन व वशीकरण से मुक्ति मिलती है, इसके अलावा वैभव में वृद्धि होती है। मनुष्य को अपने सांसारिक जीवन के कष्ट दूर करने के लिए रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। भगवान शिव अपने भक्तों के प्रति बहुत ही दयालु हैं।आज तक इस सृष्टि पर जिसने भी पवित्र मन से बाबा भोलेनाथ की साधना की है वह कभी भी खाली हाथ नहीं लौटा है।महाशिवरात्रि पर्व के दिन जो भी रुद्राभिषेक किया वह अगर महापाप भी किया है तो उसका वह पाप समाप्त हो जाता है,वह इस भवसागर से पार पा जाता है।इसलिए लोगों को सबसे प्रिय बाबा भोलेनाथ ही होते हैं। महामृत्युंजय मंत्र जप करने से जीवन पर्यन्त कहीं कोई बाधा उत्पन्न नही होता है।मानव का हर कार्य सकुशल सम्पन्न हो जाता है। कथा के दौरान पंडित विकास पाठक, आचार्य गणेश ,पंडित निपुणानंद स्वामी,आशा देवी,दुर्गावती देवी,संध्या देवी,संजय,संदीप, राहुल आजाद,राकेश,आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

3 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

3 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

3 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

4 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

6 hours ago