युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप मंगल दलों को खेल सामग्री वितरित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी की उपस्थित में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, संतकबीरनगर द्वारा युवक व महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री किट का वितरण विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेण्टर (डीपीआरसी) में आयेाजित समारोह में किया गया।
समारोह में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा युवक/महिला मंगल दलों के पदाधिकारी/सदस्यों को सम्बोधित करते हुए खेलों के प्रति ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान/ओपेन जिम का निर्माण कराये जाने हेतु भूमि चिन्हांकित कराने में सहयोग देने को कहा गयाI ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल के मैदान/ओपेन जिम का निर्माण कराया जा सकें।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा कुल 162 युवक/महिला मंगल दलों जिसमें 31 युवक व 81 महिला मंगल दल सम्मिलित है, को प्रोत्साहन सामग्री किट प्रदान की गयी तथा अन्य लोगों को खेल के प्रति जागरूक किया गया है। महिला मंगल दल प्रोत्साहन किट सामग्री में 05 बॉलीबाल 05 फुटबाल, 03 स्क्रीपिंग रोप, 01 एयर पम्प, 01 नेट एवं 02 बैग दिया गया। इसी प्रकार युवक मंगल दल प्रोत्साहन किट सामग्री में 05 फुटबाल, 05 बालीबॉल, 01 फिटनेस ट्यूब, 01 एयर पम्प, 01 नेट एवं 02 बैग दिया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, उपक्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत कौशलाधीश पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी सहित समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहित पी०आर०डी० स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।
सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…
EPFO की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये, 51 लाख से अधिक…
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…