सघन मिशन इन्द्रधनुष: 3 चरणों में चलेगा अभियान , 7 अगस्त से 14 अक्टूबर तक होगा टीकाकरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में बहुत से बच्चे जो विभिन्न कारणों से टीकाकरण से वंचित है जिनमें 12 जानलेवा बीमारी (जैसे- टी०बी०, पोलियो, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपिटाइटिस बी, हीमोफिलेस इन्फ्लूएंजा, मिजिल्स, रूबेला, जे०ई० न्यूमोकोकल आदि) से ग्रसित होने की सम्भावना है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण से वंचित होने का एक प्रमुख कारण है कुछ लोगो में टीकाकरण के प्रति उदासीनता, झिझक, टीकाकरण उपरान्त मामूली प्रभाव का डर एवं जागरूकता की कमी जिसको हम जागरूकता के माध्यम से दूर कर सकते हैं तथा अपने गाँव को, अपने जनपद को तथा प्रदेश को इन जानलेवा बीमारीयों से मुक्त कर के अपने बच्चों को एक स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बुखार के साथ शरीर पर दाने (मिजिल्स) एवं बुखार के साथ खांसी एवं गले में दर्द (डिप्थीरिया) के मरीजों को निकटतम अस्पताल में इलाज हेतु सन्दर्भित करें ।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित करने हेतु भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण अभियान- सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 तीन चरण में आयोजित किया जाएगाl जो क्रमशः 07 अगस्त 2023 से 12 अगस्त 2023, 11 सितम्बर 2023 से 16 सितम्बर 2023 एवं 09 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा। जिसमें समुदाय स्तर पर गाँव में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago