सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर वैसे तो हमेशा से ही जाम की समस्या से जूझता रहा है। लेकिन सलेमपुर ओवर ब्रिज के पास से स्टेशन रोड की तरफ जाने वाली रोड के वन वे किए जाने से जाम की समस्या में कुछ हद तक कमी तो आई लेकिन बेतरतीब गाड़ियों के रोड पर खड़ी होने से सोहनाग रोड चौराहे पर हमेशा जाम लगा रह रहा है।
इस चौराहे के आगे पीछे ई रिक्शा और ऑटो आदि गाड़ियों का कब्जा आधे रोड तक हुआ रहता है। इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता और जनता जाम की समस्या झेलने को बिबस है। ई रिक्शा और ऑटो के बाद रोडवेज की बसे भी जाम के लिए कम जिम्मेदार नहीं है। ये भी आते है और यही गाड़ी खड़ी कर लोगो को बैठाने का काम करते है।
इस जाम के झाम से लोगो को यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ता है। वही आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती है। यहां तक की आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु मरीजों को ले जाते एंबुलेंस भी इस जाम में घंटो फस जाते है। सासन की तरफ से भी अपने काम को अंजाम देते हुए सोहनाग मोड़ पर दो गार्डो को सुबह से तैनात कर दिया जाता है। जो कही न कही बैठ कर दिन काटते है और ड्यूटी समय खत्म होने के इंतजार में बैठे रहते है। कभी कभार जब जाम हद से ज्यादा हो जाता है तो ये लोग एक्शन के मुड़ में आकर कुछ काम कर लेते है और गाड़ियों को निकालते है जिसके बाद एक आध घंटे में जनता को जाम से निजात मिल ही जाती है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…