पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में लगी गोली

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत नगर पंचायत परतावल पनियरा मार्ग पर स्थित हाजी ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक चोर के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 किलो के करीब चांदी व 10 ग्राम सोना तथा 5000 नगदी बरामद भी कर लिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय चोर गिरोह के बदमाशों से महराजगंज पुलिस की शुक्रवार की देर रात चौपरियां में मुठभेड़ हो गई बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग भी किया जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। चोरों के इस गिरोह से पुलिस ने हाजी ज्वेलर्स परतावल में हुई चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है सभी आरोपियों के विरुद्ध कई थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी के फिराक में है। वहीं एसपी महराजगंज के निर्देश पर कई थानों की पुलिस लगाई गई थी जिसमें श्यामदेउरवां, पनियरा,भिटौली, नौतनवां थाने के अलावा जिले की स्क्वाट टीम, एसओजी टीम,आदि को भी बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया था।पुलिस ने काफी मेहनत किया और कार्यवाही में लगी हुई थी जिसके कारण शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया जवाबी कार्रवाई में एक चोर के पैर में गोली लगी जबकि तीन अन्य चोरों को पुलिस ने धर दबोचा। घायल चोर को इलाज हेतु पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया तथा बाद में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बबलू पुत्र रोशन, डोरी, कल्ला एवं टुल्लू ग्राम ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार यह सभी एक ही गांव के हैं सभी आरोपियों के यूपी के कई थानों में मुकदमा दर्ज है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

4 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

7 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

7 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

8 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

19 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

19 hours ago