कश्मीर के नौजवानों के हाथ मे अब पत्थर नही लैपटॉप और गजेट्स हैं-उपराज्यपाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
महामना मालवीय मिशन के तहत महामना मालवीय विद्या मन्दिर गोमतीनगर में, जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति एवं चुनौतियो पर समाधान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लखनऊ के अलावा प्रदेश भर के ख्यातिलब्ध संविधान विशेषज्ञ , विधिवेत्ता , शिक्षक , समाजसेवी व राष्ट्रीय भावना को आत्मसात करने वाले सैंकड़ो प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया। मालवीय मिशन व नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए, जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मजोज सिन्हा ने कहा की धारा 370 व 35 ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर में बदलाव का लहर चल रहा है, विकास के नये सोपान गढ़े जा रहे हैं। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कराया जा रहा है, साथ राष्ट्रद्रोही ताक़तों की घेराबंदी भी की जा रही है। अब पड़ोसी देशों के नापाक हरकतों पर तत्काल प्रभावी जवाब दिया जा रहा है lउन्होंने कहा कि अब पूरे देश के नागरिक जम्मू कश्मीर में आवास बना सकते हैंl सम्पत्ति ले सकते हैं तथा उद्योग स्थापित कर सकते हैं। हिंसा का दौर खत्म होने के बाद पूरे देश के कारोबारियों का निवेश जम्मूकश्मीर में बढ़ रहा है।उप राज्यपाल ने कहा की कश्मीर के नौजवानों के हाथ मे अब पत्थर नही लैपटॉप और गजेट्स हैं।महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नारण ने कहा की हिन्दू समाज अब राष्ट्रवाद की भावना को आत्मसात कर, राष्ट्रविरोधी ताक़तों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की देश के युवाओं को राष्ट्रीय संस्कृति व गौरव का बोध कराया जाय, ताकि भारत विश्व गुरु बन सके।कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अजय श्रीवास्तव अज्जू ने जम्मूकश्मीर में विदेशी आक्रांताओं द्वारा ढहाये गए विशालकाय सूर्य मंदिर की ओर, उपराज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की सूर्य मंदिर के साथ समूचे भारतवंशियों व विश्व के हिन्दू जनमानस की आस्था जुड़ी है इसका नव निर्माण कराया जाए, ताकि मन्दिर का गौरवशाली दृश्य जन मानस के सामने आ सके।मालवीय मिशन बहराइच अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व समाजसेवी विपिन सिंह द्वारा उपराज्यपाल को भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान मालवीय मिशन प्रदेश अध्यक्ष डॉ० ए०के त्रिपाठी , महामंत्री देवेंद्र शुक्ल , मालवीय मिशन पदाधिकारी आर०एन वर्मा , समाजसेवी विपिन सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार गौरव , समाजसेवी अभिषेक गुप्ता ने महामहिम उपराज्यपाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रमुख रूप से अवध क्षेत्र संयोजक प्रोफेसर एस एन सिंह , विद्यालय अध्यक्ष डॉ देवेंद्र अस्थाना , प्रदीप मिश्र , डॉ ठक्कर आदि लोग उपस्थित रहे।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उपस्थित लोगों को जम्मूकश्मीर में आने के लिय आमंत्रित किया ताकि सब लोग बदलाव की अनुभूति कर सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

11 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

14 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

15 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago