Categories: Uncategorized

पहलगांव के जख्म नहीं भरे जा सकते लेकिन चूक से लेनी होगी सीख: एस पी सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पहलगांव में निहत्थे पर्यटकों पर जो कायराना हमला हुआ है उसने हर किसी को झकझोर दिया है हंसते खेलते परिवारों के बिखर जाने की घटना से हर कोई सहमा हुआ है हम सब जानते हैं कि कश्मीर अब भी आतंक के साए में है ऐसे में सवाल यह है कि जब एक आम नागरिक इस बात को समझ रहा है तो फिर सरकार के स्तर पर इतनी भारी चूक कैसे हुई सुरक्षा को लेकर लापरवाही क्यों बरती गई पर्यटकों के लिहाज से भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। कश्मीर देश की सुरक्षा के लिहाज से सबसे संवेदनशील राज्य है वहां पर सेना के साथ अर्ध-सैनिक बल और स्थानीय पुलिस के हजारों जवान तैनात हैं। अलग स्तर पर खुफिया एजेंसी काम कर रही है फिर भी इतना बड़ा हमला होने का मतलब है कहीं तो चूक हुई है भले ही आतंकवाद से पूरा विश्व परेशान हो लेकिन निपटना सबको अपने तरीके से ही है भारत को भी आतंकवाद पर लगाम लगाम के लिए खुद ही गंभीर होना पड़ेगा और आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी भारत के मामले में साफ है कि पाकिस्तान की शह पर ही आतंक का पूरा खेल चलता है। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है और हम हर कदम पर उनके साथ हैं हमले के बाद सरकार ने जो सक्रियता दिखाई है वह जरूरी थी और यह जारी भी रहनी चाहिए देश हित में बहुत ही आवश्यक है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

9 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

11 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

11 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

11 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

11 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

12 hours ago