टीचर्स ऑफ बिहार के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी ने भी सराहा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
“टीचर्स ऑफ बिहार-द चेंज मेकर्स” समूह बिहार के सरकारी विद्यालयों, शिक्षकों एवं छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में विगत छह वर्षों से काम कर रहा है। यह समूह अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की शैक्षिक सामग्री साझा करती है जिससे राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र लाभान्वित होते हैं।
टीचर्स ऑफ बिहार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के साथ साथ अन्य राज्य के शिक्षक एवं छात्र जुड़े हुए हैं, जो प्रतिदिन उपलब्ध कराए गए शैक्षिक सामग्री से अपने विद्यालय में अन्य शिक्षकों एवं छात्रों को प्रेरित करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने में मदद करते हैं।
विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में टीचर्स ऑफ बिहार की पहचान इतनी बढ़ी की आज फेसबुक ग्रुप,कुटुंब ऐप एवं फेसबुक पेज के बाद अब इंस्टाग्राम पर भी लगातार शिक्षक जुड़ रहे हैं और अपने नवाचारी गतिविधि साझा कर रहे हैं जिसके फलस्वरूप अब सदस्यों की संख्या यहां 5000 के पार पहुंच गई है।
समूह के संस्थापक पटना जिले के शिक्षक शिव कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंस्टाग्राम ग्रुप टीम लीडर के साथ साथ सभी माॅडरेटर्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके समर्पन एवं मेहनत की बदौलत इंस्टाग्राम ग्रुप भी अब एक नये आयाम गढ़ते हुए आगे बढ़ रहा है।
टेक्निकल टीम लीडर ई.शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जो परिवर्तन दिख रहा है उसमें कही न कही टीचर्स ऑफ बिहार समूह का भी योगदान है और खासकर उन शिक्षकों का जो प्रतिदिन अपने विद्यालय में कराए जा रहे नवाचार, गतिविधि या अन्य शैक्षणिक क्रियाकलाप इस मंच पर साझा करते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम के सभी सदस्यों के साथ साथ राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आइए,जुड़िए टीचर्स ऑफ बिहार के साथ और योगदान दीजिए बदलते बिहार एवं बदलते शिक्षा व्यवस्था में। आइए,हम सब मिलकर बिहार के शिक्षकों की ऊर्जा,नवाचार और प्रेरणादायक कार्यों को एक मंच पर लाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

7 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

8 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago