राष्ट्र रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को नष्ट कर भारतीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया वह सनातन समाज के लिये गौरव है: संस्थापक

वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव के अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन के साथ शुरू हुआ विजय महोत्सव कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान में परम्परागत तरीको से पौराणिक चित्तौरा झील के पावन तट पर स्थित सुहेलदेव स्मारक परिसर में विजय महोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया,दस दिवसीय आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव के अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन के साथ सस्वर पाठ शुरू किया गया।
इस अवसर पर परिसर में राम चरित मानस का सस्वर पाठ व भजन संध्या एवं महाराज सुहेलदेव के व्यक्तित्व व कृतत्व विषयक पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया और समापन अवसर पर सामूहिक रूप से नशा उन्मूलन का संकल्प भी लिया गया।
पौराणिक चितौरा झील स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में आयोजित विजय महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव सेवा समिति के संस्थापक सचिव अर्जुन कुमार दिलीप ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने मध्यकाल मे विदेशी आक्रांता व विधर्मी लूटेरे सय्यद सालार मसूद ग़ाज़ी व उसके लाखो की सेना को चितौरा झील के तट पर मार कर राष्ट्रीय एकता अखंडता व संप्रभुता की रक्षा किया था और यह हम सनातन समाज के लोगो के लिए अनुकरणीय एवं हृदय स्पर्शी है। हमारा दायित्व बनता है की सनातन समाज की रक्षा के लिए एवं राष्ट गौरव के लिये हम जाति व समाज से ऊपर उठकर अखंड हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना को साकार करे, क्षत्रिय राजपुताना आर्गेनाईजेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भारशिव ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव ने राष्ट्र रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को नष्ट कर समस्त भारतीय समाज को एकजुट करने का कार्य किया वह सनातन समाज के लिए गौरव है।व उनके द्वारा किये गये राष्ट्र रक्षा में कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जबकि हम उनके प्रचंड विचारो एवं कृत्यों को आत्मसात कर समाज व देश को मजबूत करने का कार्य करे और महाराज सुहेलदेव के विचारों को जन जन तक पहुचाए। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने परिवार समाज व देश को मजबूत एवं एकजुट बनाये रखने के लिए नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प दिलाया तथा सामाजिक कुरीतियों व नशा उन्मूलन के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का आवाहन किया। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी देवी पाटन मंडल अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने महाराजा सुहेवदेव के मध्यकालिय महायुद्ध कि चर्चा करते हुए आवाहन किया कि समाज को मजबूत बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाकर महराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतत्व से आमजन को अवगत कराएं उन्होंने महाराज सुहेलदेव के जीवन चरित्र को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य दीप नारायण धनगर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पेशकार यादव ने किया आयोजित परिचर्चा में प्रमुख रूप से संघ विचारक श्रवण द्विवेदी एडवोकेट, समाजसेवी लाल बहादुर तिवारी, अखिलेश श्रीवास्तव ,विवेक सक्सेना ,जय प्रकाश पाल, लल्लू पाल ,राधे श्याम पाल एवं समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर सम्राट महाराजा सुहेलदेव के अश्वरोही प्रतिमा के समक्ष महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व एवं कृतत्व तथा नशा के खिलाफ गांव गांव, कस्बो एवं नगरों ने जन जागरण हेतु सामूहिक संकल्प भी लिया गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रेल हादसा: मानवरहित क्रॉसिंग पर गरीब रथ की चपेट में बाइक, पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच की मौत

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

2 hours ago

बहराइच में हिंसक जंगली जानवर का हमला, बचाने गया दूसरा ग्रामीण भी घायल, जिला अस्पताल रेफर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में…

2 hours ago

लक्ष्य प्राप्ति की राह

प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…

3 hours ago

पुरी जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद रत्न भंडार के आभूषणों की होगी गिनती, जनवरी से शुरू होने की संभावना

पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…

3 hours ago

सड़क सुरक्षा: प्रशासनिक आदेश से सामाजिक जिम्मेदारी तक

सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…

3 hours ago

त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, बिना दस्तावेज बढ़ई का काम कर रहे थे

गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

3 hours ago