महिला ने लगाया दबंगो पर मारपीट कर इज्जत लूटने का आरोप

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मना जीत वार्ड नंबर 9 की पीड़ित महिला, कजली देवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुनिलाल विश्वकर्मा मनबढ़, दबंग व बदमाश किस्म के व्यक्ति है। मुन्नीलाल विश्वकर्मा ने मेरे ससुर पतिराम विश्वकर्मा से 3:30 बिस्वा जमीन रजिस्ट्री करवाई, एवं जबरदस्ती गुंडई के बल पर चार बिस्वा जमीन कब्जा भी कर लिए, इतनाही नही जालसाजी के तहत उसी जमीन को आबादी कराकर दुबारा जमीन की मांग करने लगे हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे खेत में लगी, सरसो की फसल को मनबढ़, दबंग,मुनीलाल विश्वकर्मा,पुत्र सोनू विश्वकर्मा,एवं पत्नी गीता जबरदस्ती सरसों की फसल काटने लगे मेरे मना करने पर मुझको को तीनों लोगों ने लात घुसो से मारा पीटा है। इतना ही नही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाते हुये कहा कि, हमारी इज्जत भी लूटने का प्रयास किये हैं। एवं शोर मचाने पर पहुंचे महिला के पति राजकुमार एवं एकलौते पुत्र कन्हैया विश्वकर्मा को भी मारे पिटे और जान से मारने की धमकियां भी दिये है। दबंग मुन्नीलाल विश्वकर्मा ने यह भी कहा है कि यदी शिकायत कही की तो, एकलौते बेटे को जिंदा भी दफनाने की धमकियां दी है। मुन्नीलाल ने यह भी कहा है कि प्रशासन मेरे हाथ में है सब पैसे पर बिकता है मैं जो चाहूंगा कर लूंगा। पीड़ित महिला ने चिरैयाकोट थाने में न्याय की गुहार लगाते हुये, लिखित तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच मे जुट गयी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

11 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

24 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

36 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago