यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम 31 मई तक लौटेगा आंधी-तूफान

बारिश के भी आसार

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। महीने के आखिर तक अधिकांश जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। आगामी 31 मई तक तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।मौसम विभाग ने सोमवार 29 मई को प्रदेश के पश्चिमी अंचलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही बारिश के भी आसार हैं जबकि पूर्वी स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान और सटे हुए पाकिस्तान पर एक चक्रवातीय दबाव भी विकसित हुआ है। इस वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आ रहा है।
29 मई को सुबह 8.30 बजे से 30 मई की सुबह 8.30 बजे के दरम्यान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैयाऔर जालौन में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान / धूल भरी आंधी के साथ बारिश की सम्भावना अधिक है।
जबकि बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, सहारनपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज सतही हवा चलने के आसार हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

4 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

4 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

4 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago