लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव एकमा स्टेशन पर

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को यात्री जनता की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन ने 12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस गाड़ी का तत्काल प्रभाव से 30 मई,2023 से एकमा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। फलस्वरूप 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी एकमा 12.34 बजे पहुंचकर 12.36 बजे प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस गाड़ी एकमा 18.30 बजे पहुंचकर 18.32 बजे प्रस्थान करेगी ।
यात्रियों की सुविधा एवं माँग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी सं-12530/12529 लखनऊ-पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस गाड़ी को 30मई से एकमा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है । इस गाड़ी के एकमा स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ सांसद महाराजगंज
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा 30 मई को 12:30 बजे हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

37 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

46 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago