गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), नगर थाना गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव निवासी सिपाही लाल प्रसाद के दो मासूम बच्चे खेल-खेल में पोखरे में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान सात वर्षीय शिम्पल कुमारी और पांच वर्षीय राजन कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई-बहन घर से खेलते-खेलते बाहर निकले और पास के पोखरे की ओर चले गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे।
घटना की भनक मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया, मगर उनकी सांसें थम चुकी थीं। गांव में बच्चों के शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।
सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार भी सक्रिय हुए। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर से हर संभव मदद एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। हर आंख नम है और लोग इस असमय मौत से स्तब्ध हैं।
Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…
प्रयागराज में ममता शर्मसार! 11 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या का आरोप, बहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…
फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…
प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…