नदियों का जलस्तर बढ़ा, फिलहाल खतरे के निशान से नीचे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाढ़ खण्ड–2 की ताज़ रिपोर्ट सोमवार सुबह 8 बजे तक के अनुसार जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर धीरे–धीरे बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी नदियाँ अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक कुहली नदी का जलस्तर 106.310 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.870 मीटर से लगभग 60 सेंटीमीटर नीचे है। राप्ती नदी बलुआघाट पर 92.890 मीटर पर बह रही है, जबकि इसका खतरे का निशान 94.620 मीटर है। वहीं आमी नदी का जलस्तर 89.370 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से नीचे और स्थिर है।
घाघरा नदी एल्गिनब्रिज पर 131.000 मीटर पर बह रही है। रिपोर्ट में खतरे का निशान 106.070 मीटर दर्ज है, जिसे विशेषज्ञों ने टाइपिंग त्रुटि बताया है।
बाढ़ खण्ड अधिकारियों ने बताया कि नदियों में धीरे–धीरे वृद्धि हो रही है। हालात फिलहाल सामान्य हैं, लेकिन सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिलाधिकारी ने सद्भावना समिति के साथ क़ी बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )पुलिस लाइन में जिलाधिकारी दीपक मीणा के अध्यक्षता में सदभावना समित के…

10 minutes ago

नो हेलमेट, नो फ्यूल: परिवार की मुस्कान बचाने का अभियान

नवनीत मिश्र प्रदेश में 1 सितम्बर से शुरू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान केवल…

12 minutes ago

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई खंभे और तार क्षतिग्रस्त

शाहजहांपुर (राष्ट्र को परम्परा) अल्हागंज क्षेत्र में रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में…

1 hour ago

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने “शिक्षा भूषण सम्मान 2025” से शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षकों की मांगों की पूर्ति के लिए महासंघ है समर्पित पटना(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा में नवाचार…

1 hour ago

सैनिकों की दुर्दशा

जहाँ देश के सैनिक रहते हैंअपनी सेवा निवृत्ति के बाद,गड्ढों वाली ये सड़कें, सीवर,पानी की…

1 hour ago