वांछित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बघौचघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने देवरिया धुस के समीप मछली मंडी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत थानाध्यक्ष बघौचघाट मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित रोकथाम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम का वांछित पेशेवर गौ तस्कर अभियुक्त अनवर पुत्र अब्दुल अंसारी देवरिया धूस मछली मंडी के समीप है,जो कहीं भागने की फिराक में है।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर लिया।पुलिस से घिरता देख आरोपी भागने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनवर मुअसं 239/23 धारा 3 (1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत पेशेवर गौ तस्कर है जो वांछित चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय,हेड कांस्टेबल इंदल यादव ,हेड कांस्टेबल फखरुद्दीन,हेड कांस्टेबल रामनयन, हेड कांस्टेबल राजवेंद्र सिंह ,कांस्टेबल सुभाष यादव,कांस्टेबल मोहम्मद साजिद,कांस्टेबल रुपेश यादव ,कांस्टेबल अजीत चौधरी शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

2 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

3 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

3 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

3 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

3 hours ago

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में…

3 hours ago