बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में हो रहे दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के बाद ग्रामीण अंचलों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं तहसील पयागपुर अंतर्गत भूपगंज बाजार में मूसलाधार हो रही बारिश से दीवार के गिरने से एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में सरोज शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला की पत्नी को काफी चोटें आई हैं। जिन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपगंज ले जाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। तहसील क्षेत्र के पकड़ी कला गांव में एक मकान के धराशाई होने की सूचना प्राप्त हुयी है। घर में सो रहे परिवार के लोग भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी। देर रात को राधे यादव की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गयी घर के अंदर सो रहे परिजन भागकर जान बचाने में कामयाब हो गये लेकिन घर-गृहस्ती का काफी नुकसान हुआ है। इसी गांव में बड़े लाल यादव के मकान पर शीशम का पेड़ गिरने की वजह से मकान को को काफी छति पहुंची है। ग्राम पंचायत बरगदही शेष नारायण तिवारी का खपरैल मकान भारी बारिश के चलते गिर गया जिसमें रखे गृहस्ती का काफी नुकसान हुआ है।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…