दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए श्री माँ दुर्गापूजा नवरात्रि पर्व विजयदशमी (दशहरा) तथा आसन्न अन्य त्यौहारों को परम्परागत ढंग से सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने श्री माँ दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद पदाधिकारियों को शासन व प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि त्यौहारों के अवसर पर किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी। सभी से अपेक्षा की गई कि डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन की गाइड लाइन के अनुसार किया जाय।
डीएम व एसपी ने समिति के पदाधिकारियों व समाज के जिम्मेदार लोगों से कहा कि शासन व प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कराने में स्थानीय प्रशासन को पूर्व की भांति सहयोग प्रदान करें। डीम व एसपी ने स्पष्ट किया कि जुलूसों के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबन्धित है। एसडीएम व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि पूजा समिति के पदाधिकारियों से निरन्तर समन्वय व संवाद बनाये रखें तथा तहसील व थाना स्तर पर शान्ति समिति की बैठकें समय से आयोजित कर लें। डीएम व एसपी ने एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया कि त्यौहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त करें तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्कता व सजगता बनाये रखें।
डीएम व एसपी द्वारा दुर्गा महासमिति के पदाधिकारियों को सुझाव दिया गया कि क्षेत्रीय पदाधिकारियों का परिचय पत्र बना दें तथा सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का मोबाइल नम्बर सहित विवरण सम्बन्धित थानों को उपलब्ध करा दें ताकि त्यौहार के अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के बीच किसी प्रकार के संवादहीनता की स्थिति न रहे। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों तथा एसडीएम को यह भी निर्देश दिया कि त्यौहारों के दृष्टिगत पूजा पण्डालों, उसके आस-पास के क्षेत्रों, विसर्जन मार्गों तथा घाटों इत्यादि पर साफ-सफाई, बिजली व पानी के माकूल बन्दोबस्त करायेे जायें। बैठक के दौरान राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक सोनी उर्फ दाऊजी, परशुराम कुशवाहा, सुदामा प्रसाद मिश्रा, रणविजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों तथा आयोजकों द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई, विसर्जन मार्गों की मरम्मत इत्यादि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंनजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी, एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षगण, श्रीमती निशा शर्मा, विनय शर्मा सहित श्री मां दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, आयोजको के सदस्य व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

8 minutes ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

2 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

2 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

4 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

4 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

5 hours ago