सुलह का दबाव झेल रहे पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोतवाली क्षेत्र मे हुए एक सप्ताह पूर्व मारपीट की घटना मे पुलिस ने नौ अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पीड़ित परिवार ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की और बताया कि आरोपी अभियुक्तों के परिजनों द्वारा मुकदमे मे सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं सुलह समझौता ना करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे रहे है। डरे सहमे पीड़ित परिवार के लोग बुधवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद निवासी रेहान सिद्दीकी पुत्र रेयाज सिद्दीकी व उसके दो अन्य साथी शान और मुनीर को 16 मार्च के दिन दर्जनों से अधिक युवकों द्वारा नवलपुर चौकी से कुछ दूरी पर बटोही चौराहे के समीप घेर कर बुरी तरह मारे पीटे जिसमें रेहान सिद्दीकी का सिर कई जगह फट गया वही उसके अन्य साथियों ने खेत के रास्ते भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। बुरी तरह घायल रेहान को स्थानीय व ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। घायल रेहान ने पुलिस से सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने की कोशिश करने की शिकायत की जिसपर पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करते हुए 9 अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया। हफ्ते दिनों से अभियुक्तों की गिरफ्तारी ना होने पर और सुलह और धमकी का दबाव झेल रहे पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच कर अपनी शिकायत की। मुकदमे मे सभी आरोपितों के विरुद्ध आए दिन ऐसे वारदात करते रहने की सूचना दिया और उनके गिरफ्तारी की मांग की।सूत्रों के हवाले से आपको बता दे कि एक मुख्य आरोपी के नगर क्षेत्र मे होने के और मोबाइल फोन ऑन होने के बावजूद पुलिस ने सुस्ती दिखाई जिससे पीड़ित परिवार को उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगानी पड़ी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago