पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की लगाई गुहार

भूमि से अवैध निर्माण को हटाये प्रशासन- पीड़ित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश की योगी सरकार भूमाफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सुबे के सभी अधिकारियों को भूमि सम्बन्धित समस्याओं को निपटाने हेतु निर्देशित किया है, किन्तु भूमाफियाओं के हौसले में कोई कमी नही आ रही हैं, दिन पर दिन पीड़ित भूमाफियाओं द्वारा प्रताड़ित हो रहे है, नही हो रही हैं पीड़ितों की सुनवाई।
मामला गोरखपुर के थाना रामगढ़ताल का है। यहाँ राजाबाबू पुत्र सन्तराज ने थाने में तहरीर देकर भूमाफियाओं से सुरक्षा की गुहार लगाई थी किन्तु उसे कोई न्याय नहीं मिला, मजबूर हो कर पीड़ित राजा बाबू पुत्र सन्तराज ने लिखित रूप से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने बताया हैं कि,मेरी एक भूमि ग्राम मंहत (हवेली) खाता संख्या 00128 खसरा संख्या 99/1 मीटर है जिसका क्षेत्रफल 0.0040 हेक्टेयर है। जो खतौनी में मेरे पिता, चाचा और दादी के नाम पर दर्ज है। यह जमीन खाली होने से कजाकपुर मोहल्ले का भू-माफिया अपराधी एवं गुंडा किस्म का व्यक्ति धर्मवीर उर्फ ​​पंकज निषाद एवं कर्मवीर निषाद पुत्र जवाहर लाल निषाद एवं स्वर्गीय रामधारी पुत्र जवाहर लाल निषाद ने 10 से 12 लोगो की संख्या में मेरे घर आये और आकर जबर्दस्ती कब्जा कर निर्माण कर लिए, इसकी सूचना तत्काल 02.11.2023 को लिखित तहरीर थाने में दी। जिसपर थाना प्रभारी रामगढ़ताल ने एसआई धर्मवीर सिंह को भेजकर कार्य को तत्काल रुकवा दिया, लेकिन 03.11.2023 को उपरोक्त भू-माफियाओं ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ,जबरन उक्त भूमि पर निर्माण करा लिया गया और टिन सेड लगा दी गयी हैं। प्रार्थी जब मना करने गया तो उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा मां-बहन की गाली भी दी। और उक्त लोगों ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी एसआई धर्मवीर सिंह को दी। लेकिन भू-माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त भू-माफिया मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैंने स्थानीय पुलिस को पैसा देकर जमीन पर कब्जा कर लिया है। तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे। तथा मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
राजाबाबू ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी से माँग की थी कि, जांच कराकर जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा किये गये अवैध निर्माण को हटवाया जाये और भू-माफियाओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाय, ताकि मेरे परिवार को न्याय मिल सके। न्याय नही मिलने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने व जान माल की सुरक्षा हेतू गुहार लगाई हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) का पंचांग

तिथि-वार आदि तिथि: कार्तिक माह, शुक्ल पक्ष, नवमी (10:03 AM तक) वार: शुक्रवार विक्रम संवत्:…

1 hour ago

चुनावी दौर में बढ़ती हिंसा पर विपक्ष ने जताई चिंता,क्यों बटन के जगह ट्रिगर ने लिया

मोकामा में चुनावी हिंसा: जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी यादव…

1 hour ago

रोहिंग्याओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 100 से अधिक झुग्गियां ढहाई गईं

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रशासन ने नरवाल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी…

2 hours ago

जानें किस राशि पर बरसेगी कृपा और कौन रहे सावधान

31 अक्टूबर 2025 का राशिफल ✍️ ज्योतिष विश्लेषण: पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेयवैदिक ज्योतिष शास्त्र के…

2 hours ago

टिकटॉक डील को चीन की मंजूरी: अमेरिका संग समझौते से खुला रास्ता, जल्द सुलझ सकता है विवाद

टिकटॉक विवाद को लेकर चीन और अमेरिका के बीच अब सुलह के आसार बनते दिख…

2 hours ago