संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अस्थायी गो-आश्रय स्थल विसरापार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। केवल एक गोवंश के पैर में हल्की चोट मिली, जिसका उपचार किया जा रहा है।
मौके पर दो केयरटेकर उपस्थित रहे जिन्हें समय-समय पर साफ-सफाई बनाए रखने, चारा-भूसा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय हरे चारे की व्यवस्था नहीं मिली, जिस पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
स्थल पर आठ बंडल साइलेंज पाया गया, जिसमें से एक खुले बंडल की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। इसे उपयोग में न लाने और आपूर्तिकर्ता फर्म को वापस करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान व सचिव अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी खलीलाबाद सदर, पशुधन प्रसार अधिकारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…