विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के छठवें अंक का कुलपति ने किया विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित हो रही मासिक पत्रिका की छठवें अंक का विमोचन सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के ने किया। कुलपति में पत्रिका की निरंतरता एवं गुणवत्ता के बारे में विभागाध्यक्ष एवं उनकी विद्यार्थियों की पूरी टीम की सराहना किया।
ज्ञात हो कि अंग्रेजी विभाग नें पिछले नवंबर माह से साहित्य विमर्श नाम से एक मासिक पत्रिका विद्यार्थियों के सहयोग से प्रकाशित करना प्रारंभ किया था।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसे रचनात्मक कार्यों के लिए कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की प्रेरणा रहती है और इस पत्रिका के लिए विभाग के शोध छात्र एवं पीजी के विद्यार्थियों को संपादक का दायित्व चक्रानुक्रम में दिया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया है कि अभी एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने संपादन का कार्य किया है और नई-नई चीजों को सीखा है। अप्रैल माह की पत्रिका का कवर पेज अप्रैल कूल का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने वाला बनाया गया है।
इसके साथ ही इस पत्रिका में गोरखपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक तस्वीरें को भी प्रकाशित किया गया है जो कि विद्यार्थियों के द्वारा संग्रहीत की गई थी। पत्रिका में गोरखपुर से जुड़ी हुई कविताएं भी प्रकाशित की गई है ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला एवं संपादक मंडल के रूप में शोध छात्र एवं पीजी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. शुक्ला ने बताया कि इस अंक का संपादन पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र विशाल मिश्रा एवं निधि शुक्ला एवं द्वितीय सेमेस्टर के आकर्षिका सिंह, आरुषि गौतम एवं आकांक्षा यादव के द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

19 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

19 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

19 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

20 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

22 hours ago