बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के वार्ड नंबर 5, किला कोहना के पास एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई जब एक सगाई समारोह में बुक की गई बस अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन पास में ही खड़ा था, लेकिन अचानक वह मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और पोखरे में जा गिरा। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 52 एफ 1962 है, और यह देवरिया जिले की बताई जा रही है। लेकिन मनियर में वह बस बिक गई है घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में संदेह और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।स्थानीय नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बस को पोखरे से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही, फरार चालक की तलाश की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला लापरवाही का प्रतीत होता है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बस रसड़ा से लोगों को लेकर आई थी सिकंदरपुर कल्पा स्थान वहां रोज लड़की देखने और सगाई के कार्य होता है
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…