मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका, मुँहपका रोग रोधी टीकाकरण अभियान (छठयां चरण) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में वैन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के 09 विकास खण्डों में टीमों का गठन किया गया है, जो 23 जुलाई से 05 सितम्बर तक जनपद के गोवंशीय/महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कार्य करेंगी। जनपद में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में समस्त विकास खण्डों पर उपलब्ध कर दी गयी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि इस टीकाकरण कार्य में टीकाकरण टीम का अपेक्षित सहयोग करें एवं अपने पशुओं का भारत पशुधन ऐप पर पंजीकरण कराकर निःशुल्क टीकाकरण करायें एवं अभियान का लाभ उठायें।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…