बिजली विभाग की लापरवाही से पित्तुपुर गांव 8 दिन रहा अंधेरे में

राष्ट्रीय हिंदी ‘दैनिक राष्ट्र की परम्परा’ समाचार पत्र ने उठाई आवाज, ग्राम प्रधान अजित राय (चुनमून) के प्रयासों से बहाल हुई बिजली

अजय उपाध्याय की रिपोर्ट
जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम सभा रामपुर पित्तुपुर गांव में हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इस हादसे के बाद सब स्टेशन मुर्तजाबाद बिजली विभाग की उदासीनता और लापरवाही साफ दिखाई दी, जब लगातार आठ दिनों तक गांव अंधेरे में डूबा रहा और कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ।
इस गंभीर समस्या को उत्तरप्रदेश व भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ‘दैनिक राष्ट्र की परम्परा’ समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित कर बिजली विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता को उजागर किया। समाचार के प्रकाशन के बाद प्रशासन और विभाग में हलचल मची।
इसी बीच ग्राम प्रधान अजित राय उर्फ चुनमून ने भी विभागीय अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाकर ट्रांसफॉर्मर मंगवाया और बिजली बहाली की प्रक्रिया को तेज करवाया। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
अखबार में खबर छपने और ग्राम प्रधान के प्रयासों के संयुक्त प्रभाव से अंततः मंगलवार की शाम नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली बहाल की गई, जिससे गांववासियों ने राहत की सांस ली।
गांव के लोगों ने दैनिक राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र और ग्राम प्रधान दोनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि मीडिया आवाज न उठाता और प्रधान सक्रिय न होते, तो शायद ये अंधेरा और लंबा खिंच जाता।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

10 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

16 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

21 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago