डिवाइडर विहीन निर्माणाधीन सड़क बनी खतरे की वजह, बड़ा हादसा टला

सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग पर बाइकर को बचाने के चक्कर में कार सड़क से उतरी, कार सवारों की बाल-बाल बची जान

सोहनपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
सलेमपुर-मैरवा मुख्य मार्ग स्थित सोहनपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन डिवाइडर विहीन सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सड़क की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सलेमपुर के गोपालपुर क्षेत्र से आ रही थी, जिसमें स्थानीय निवासी सवार थे। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को पलटने से बचा लिया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने कहा कि यह सड़क निर्माणाधीन होने के बावजूद डिवाइडर विहीन बनी हुई है, जिससे रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सरकार और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द सड़क के बीच डिवाइडर बनाए जाने की मांग की है।

निर्माणाधीन मार्ग पर डिवाइडर अविलंब बनाया जाए,चेतावनी संकेतक व स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं
दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग व निगरानी की व्यवस्था की जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक इस सड़क पर हादसे यूं ही होते रहेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

50 minutes ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

11 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

13 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

13 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

13 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

13 hours ago