मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। एक तरफ केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए हर एक जतन कर रही है वहीं गांव को विकास से जोड़ने की बजाय ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी विकास कार्यों में पलीता लगा रहे हैं । ताजा मामला जनपद के परदाहां ब्लॉक के सरवां ग्राम का है यहां पर मीडिया की टीम गांव में पहुंची तो गांव में बने लाखों रुपए के शौचालय पर ताला जड़ा मिला। वही संबंध में जब गांव वालों से जानकारी ली गई लोगों का कहना था कि यहां शौचालय में हमेशा ताला ही बंद रहता है । गांव वालों को खुले में शौच करने के लिए खेत खलिहान में जाना पड़ता है । गांव के प्रधान बच्चे लाल और ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी ऐसी के जिले के आला अधिकारियों के नाक के नीचे ही गांव में विकास के लिए आने वाले धन का फर्जी भुगतान करा कर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं ।ऐसे में सरवां गांव के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करना अति आवश्यक है नहीं तो यह गांव के करोड़ों रुपए गबन कर अपना विकास करते रहेंगे ।इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि सरवां गांव की शिकायत मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई है उक्त संबंध में जांच करा कर दोषी प्रधान और सेक्रेटरी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…