दो डिग्री लुढ़का तापमान, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।दिसंबर खत्म होने वाला है। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को पछुआ हवाओं से एक बार फिर लोग अपने -अपने घरों में ठिठुर गए हैं। घने कोहरे से पूरा जिला घिर गया। पहाड़ों पर लगातार बर्फ पड़ने की वजह से अभी ठंड का कहर जारी रहेगा। वहीं गेहूं की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी कड़ाके की ठंड। खेतों में गेहूं के पौधों की वृद्धि तेजी से हो रहा है। गेहूं की खेती के लिए यह अनुकूल मौसम है।
उधर शहर में अब भी ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बीआरडीपीजी कॉलेज भूगोल विभाग के डॉ. उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उसका असर पड़ रहा है, जिसके चलते यहां भी ठंड बढ़ी है। अभी दो-तीन दिन मौसम की यही स्थिति रहेगी। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट रहेगी।
उधर, ठंड से बचाव के लिए बस स्टेशन परिसर, रैन बसेरा, मुख्य तिरहा, हनुमानगढ़ी चौराहे पर ही अलाव जल रहा है अन्य स्थानों पर अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ठंड की चपेट में आने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बुखार, उल्टी, दस्त, पेट, सिर दर्द से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग और बच्चों को सावधान रहने की जरूरत है शरीर को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें। शुगर, बीपी सहित गंभीर रोग से ग्रस्त रोगी चिकित्सक के परामर्श के बगैर दवा बंद ना करें। खासकर बच्चों को हमेशा गर्म कपड़ों में लपेट कर रखें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

51 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 hour ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

1 hour ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago