बजाज पावर हाउस में बाढ़ का पानी घुसने से उतरौला नगर सहित सभी गांवों की आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप

उतरौला(बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा) उतरौला तहसील क्षेत्र के बजाज पावर हाउस (बिजली घर) इटई मैदा में बाढ़ का पानी घुसने से उतरौला नगर सहित सभी गांवों की आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप हो गई है। जिसके चलते लाखों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली ना होने से लोगों के घरों के टंकियों में पानी खत्म हो चुका है। टीवी, फ्रिज, पखां, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन मिक्सर समेत सभी इलेक्ट्रिक उपकरण बेकार पड़े हैं। कई दिनों से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज होने के कारण लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है।
लगातार बढ़ रहे बाढ़ के जलस्तर से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों समेत उतरौला कस्बे के की मोहल्लों में तबाही मचा दी है। अब गांव समेत उतरौला कस्बे के लोगों की सांसत भी बढ़ गई है।
बुधवार रात से उतरौला मनकापुर मार्ग पर बाढ़ का पानी चल गया। धुसवा टैक्सी स्टैंड से मधपुर तिराहा के आगे तक मुख्य मार्ग पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है। मोहल्ला आर्य नगर स्थित काशीराम कॉलोनी घोसियाना के घरों में चार फीट पानी भरा हुआ है। उतरौला नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित कर्बला के सामने सड़क पर लगभग एक फीट पानी बह रहा। उतरौला नगर से सटे ग्राम लालगंज, जुनेदपुर, सेखुइय्या कस्बा, हरनीडीह, चांद औलिया, मधपुर, चपरहिया,बकसरिया, गुरुदयाल डीह ,चीती,बनकटवाआदि
गांव एवं रास्ते पर पानी भरने से ग्रामीणों को सांसत झेलनी पड़ रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

6 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

6 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

6 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

6 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

8 hours ago