भागवत रूपी गंगा की धारा पवित्र है, जो पापियों को भी तार देती है

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ग्राम बगहा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राम गोपाल मिश्र के यहां चल रहा है कथा व्यास राघवेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। पंडित जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने रातभर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रवचन के बाद कमेटी के द्वारा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

WPL 2026 Champion RCB: दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

WPL 2026 Champion RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब…

30 minutes ago

सफाईकर्मी द्वारा बाबू के रूप में काम करने का आरोप, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम…

2 hours ago

महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने…

2 hours ago

आधुनिक शोध तकनीकों पर केंद्रित त्रि-दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के शोध…

3 hours ago

मानवाधिकार संरक्षण को लेकर आगरा में वरिष्ठ अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की होगी अहम बैठक

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग, लखनऊ की दोहरी बेंच द्वारा आगरा…

3 hours ago

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त से पहले फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के लाखों किसानों के लिए यह खबर बेहद अहम है।…

3 hours ago